- देश

कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म शिकारा देखकर भावुक हुए आडवाणी

भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) कश्मीरी पंडितों के निर्वासन पर बनी फिल्म ‘शिकारा’ देखकर बेहद भावुक हो गए। डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) ने ट्विटर पर इसका वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे आडवाणी को ढांढस बंधाते दिख रहे हैं। आडवाणी बेटी प्रतिभा के साथ इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। शुक्रवार को ही यह फिल्म रिलीज हुई। विधु ने एक ट्वीट के जरिए कहा था कि यह फिल्म उनकी आपबीती है

एक दिन पहले अभिनेता आमिर खान ने ट्वीट किया था, ‘‘विनोद आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। ‘शिकारा’ एक ऐसी फिल्म है, जो हमारे हाल के इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक पर बनी है। यह एक ऐसी कहानी है, जिसे बताने की जरूरत है।

यह फिल्म विधु विनोद चोपड़ा और फॉक्स स्टार स्टूडियो के प्रोडक्शन में बनी है। शिकारा (Shikara) से 2 नए चेहरे, आदिल खान और सादिया डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग कश्मीर और जम्मू स्थित कश्मीरी पंडितों के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर जगती में हुई है। इस फिल्म में करीब 4000 कश्मीरी पंडितों ने काम किया है।
विधु विनोद चोपड़ा ने एक ट्वीट में लिखा था, ‘‘यह फिल्म मेरी आपबीती है। कश्मीर और 1990 में पंडितों के साथ हुई घटनाएं मेरे लिए पैसा कमाने का जरिया नहीं हैं। यह हकीकत है, जिसे मैंने खुद जिया है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *