दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग जारी है। दिल्ली में करीब 1.47 करोड़ मतदाता, इनमें करीब 66 लाख महिलाएं हैं। पिछला विधानसभा चुनाव 2015 में हुआ था। आम आदमी पार्टी (AAP) ने 70 में से 67 सीटें जीती थीं। भाजपा (BJP) ने तीन सीटें जीती थीं। 15 साल दिल्ली की सत्ता पर काबिज रहने वाली कांग्रेस (Congress) का खाता तक नहीं खुल सका था। इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और आप (BJP vs AAP) के बीच ही नजर आ रहा है। हालांकि, कांग्रेस का दावा है कि दिल्ली के नतीजे हैरान करने वाले होंगे। सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का केंद्र बने शाहीन बाग (ओखला विधानसभा क्षेत्र) में पांच पोलिंग बूथ हैं।
शाहीन बाग (Shaheen bagh) इलाके में भी पोलिंग बूथ पर लोग वोट डालने के लिए उमड़े। यहां 15 दिसंबर से सीएए और एनआरसी (CAA and NRC) के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है। प्रचार के दौरान धरने पर काफी बयानबाजी भी हुई थी।
वोटिंग प्रतिशत
समय | कितनी वोटिंग |
4 बजे | 42.20% |
3 बजे | 40.5% |
2 बजे | 27.92% |
1 बजे | 17.39% |
12 बजे | 15.47% |
11 बजे | 11% |
10 बजे | 4.33% |
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।
Urging the people of Delhi, especially my young friends, to vote in record numbers.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2020
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।
Urging the people of Delhi, especially my young friends, to vote in record numbers.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2020
सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस आर भानुमति, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, सांसद प्रवेश वर्मा, चांदनी चौक से आप उम्मीदवार अलका लांबा ने वोट डाला। अलका लांबा मजनूं का टीला इलाके में पोलिंग बूथ गईं, अभद्र टिप्पणी के बाद अलका की आप समर्थक से कहा-सुनी भी हुई.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, विदेश मंत्री एस जयशंकर और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी मताधिकार का उपयोग किया।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पूरे परिवार के साथ वोट डाला। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप दोबारा सत्ता में आएगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी वोट डाला।
राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने पति रॉबर्ट समेत मतदान किया। प्रियंका-रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान ने पहली बार वोट डाला।
दिल्ली की सबसे बुजुर्ग महिला कलीतरा मंडल ने भी वोट डाला।
पिछले 5 साल के कलंक धोने का समय है दिल्ली वालो
वोट की चोट से समाज,देश, आशाओं,सेना,मित्रता व भरोसे की हत्या करने वाले राजनैतिक एडस आत्ममुग्ध बौनों के निकृष्ट मंसूबे ध्वस्त करने का समय है निकलो घरों से,बताओ कि बना सकते हो तो अंहकारी शिशुपालों को मिटा भी सकते हो
#DelhiElections2020— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) February 8, 2020
मुख्य मुद्दे और वादे
आम आदमी पार्टी : मुफ्त बिजली-पानी। बेहतर अस्पताल और स्कूल। अगली सरकार में किए जाने वाले कामों का गारंटी कार्ड।
भाजपा : जहां झुग्गी, वहीं मकान। 5 साल में 10 लाख नौकरियों का वादा। हर घर में साफ पानी देंगे।
कांग्रेस : शीला दीक्षित वाली दिल्ली देंगे। वो तीन बार सीएम रहीं। बुजुर्गों को शीला पेंशन देने का चुनावी वादा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi assembly election) 2015 के नतीजे (70 सीट)
पार्टी | सीट | वोट शेयर |
आप | 67 | 54.30% |
भाजपा | 3 | 32.10% |
कांग्रेस | 0 | 9.60% |
कुल वोटर : 1,33,13,295
वोट पड़े : 89,36,159 (67.1%)
दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे (7 सीट)
पार्टी | सीट | वोट शेयर |
आप | 0 | 18.10% |
भाजपा | 7 | 56.50% |
कांग्रेस | 0 | 22.50% |
कुल वोटर : 1,43,16,453
वोट पड़े : 86,79,012 (60.6%)