- देश

कोरोना के देश में अब तक 215 केस: मुंबई, पुणे, नागपुर और पिंपरी चिंचवड़ को लॉकडाउन किया गया, सिंगर कनिका कपूर संक्रमित

नई दिल्ली. कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र के चार शहरों मुंबई, पुणे, नागपुर और पिंपरी चिंचवड़ को लॉकडाउन कर दिया गया है। शहर में जरूरी सामान मिलता रहेगा। देश में इस संक्रमण के कारण पहली बार लॉकडाउन किया गया है। राज्य में पहली से आठवीं तक की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। सभी को जनरल प्रमोशन दिया जाएगा। उधर, दिल्ली में सभी शॉपिंग मॉल बंद करने का आदेश दिया गया है। इन मॉल में ग्रॉसरी, मेडिकल और वेजिटेबल शॉप खुली रहेंगी। इस बीच देश में संक्रमितों की संख्या 215 हो गई है।

सिंगर कनिका कपूर संक्रमित, लंदन से लौटकर 500 लोगों को पार्टी भी दी थी

बेबी डॉल और चिटियां कलाइयां जैसे हिट गीत गाने वाले सिंगर कनिका कपूर को भी संक्रमित पाया गया है। वे हाल ही में लंदन से लौटी थीं। खबर यह भी है कि उन्होंने वहां से लौटकर पार्टी दी थी, जिसमें करीब 500 मेहमान शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *