- देश

भारत में कोरोना से 8 लोगों की मौत, असम में भी 31 मार्च तक किया गया लॉकडाउन

असम ने भी पूरे राज्य में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को लेकर 24 मार्च से 31 मार्च की शाम 6 बजे तक राज्य लॉक डाउन कर दिया है। वहीं, कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कर्फ्यू (Curfew) लगाने का आदेश दे दिया है। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस (COVID-19) से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। देश में इससे मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के पॉजिटिव मामलों की संख्या 433 हो गई है। 23 लोग ठीक हो गए। अभी तक कोरोना वायरस (Corona virus) के बढ़ते मामलों के देखते हुए पंजाब में 31 मार्च तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं पुडुचेरी में रात 9 बजे से कर्फ्यू लगा दिया जाएगा। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के सभी केंद्रों में ओपीडी सेवाएं अगले आदेश तक बंद रहेंगी। भारत सरकार ने राज्यों से लॉकडाउन (Lockdown) को सख्ती से लागू करने के लिए कहा है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *