नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18849 हो गई है। मंगलवार को गुजरात में 127, पश्चिम बंगाल में 53, राजस्थान में 52, आंध्रप्रदेश में 35, महाराष्ट्र में 10, कर्नाटक में 7, पंजाब और ओडिशा में 5-5, जबकि मेघालय में 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। देश में सोमवार को 1235 नए मामले सामने आए थे। यह लगातार तीसरा दिन था,जब देश में कोरोना संक्रमण के 1000 से ज्यादा मामले आए। इससे पहले रविवार को 1580 और शनिवार को 1371 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। देश में कोरोना के 9329 मरीज पिछले आठ दिन में ही बढ़े हैं। यह कुल संक्रमितों का 50% है।
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 18601 मामले आए हैं। इनमें 14759 का इलाज चल रहा है। 3252 ठीक हुए हैं, वहीं 590 लोगों की मौत हुई है।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
| दिन | मामले |
| 19 अप्रैल | 1580 |
| 18 अप्रैल | 1371 |
| 13 अप्रैल | 1243 |
| 20 अप्रेल | 1235 |
| 16 अप्रैल | 1061 |
27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।
| राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
| महाराष्ट्र | 4676 | 572 | 232 |
| दिल्ली | 2081 | 431 | 47 |
| तमिलनाडु | 1520 | 457 | 17 |
| मध्यप्रदेश | 1485 | 138 | 73 |
| राजस्थान | 1628 | 205 | 25 |
| गुजरात | 2066 | 131 | 77 |
| उत्तरप्रदेश | 1192 | 140 | 18 |
| तेलंगाना | 872 | 186 | 23 |
| आंध्रप्रदेश | 757 | 96 | 22 |
| केरल | 408 | 291 | 3 |
| कर्नाटक | 415 | 114 | 17 |
| जम्मू-कश्मीर | 368 | 71 | 5 |
| पश्चिम बंगाल | 392 | 73 | 12 |
| हरियाणा | 251 | 142 | 5 |
| पंजाब | 250 | 38 | 16 |
| बिहार | 113 | 42 | 2 |
| ओडिशा | 79 | 25 | 1 |
| उत्तराखंड | 46 | 18 | 0 |
| हिमाचल प्रदेश | 39 | 16 | 2 |
| असम | 34 | 19 | 1 |
| छत्तीसगढ़ | 36 | 25 | 0 |
| झारखंड | 45 | 0 | 2 |
| चंडीगढ़ | 29 | 9 | 2 |
| लद्दाख | 18 | 14 | 0 |
| अंडमान-निकोबार | 15 | 11 | 0 |
| मेघालय | 12 | 0 | 1 |
| गोवा | 7 | 7 | 0 |
| पुडुचेरी | 7 | 4 | 0 |
| मणिपुर | 2 | 1 | 0 |
| त्रिपुरा | 2 | 1 | 0 |
| अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
| दादरा एवं नगर हवेली | 1 | 0 | 0 |
| मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
| नगालैंड | 1 | 0 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 18601 मामले आए हैं। इनमें 14759 का इलाज चल रहा है। 3252 ठीक हुए हैं, वहीं 590 लोगों की मौत हुई है।
मध्यप्रदेश मैं संक्रमित- 1485
राज्य में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से 3 लोगों की मौत हुई। इंदौर में टीआई यशवंत पाल (59) ने जान गंवाई। वे उज्जैन के नीलगंगा थाने में पदस्थ थे। पाल 27 मार्च को ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए थे। 2 मरीजों की मौत भोपाल में हुई। उनकी उम्र 60 और 70 साल थी। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 73 हो गई।




