बैरसिया: राजधानी भोपाल के तहसील बैरसिया के छोटे से गांव सागोनी कला की ताप्ती दांगी ठाकुर ने किया मध्य प्रदेश सहित अपने जिले ग्राम का नाम रोशन हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्र स्तरीय विंटर क्वीन 2022 में नेशनल लेवल का खिताब जीता यह कार्यक्रम मनाली विंटर क्वीन है यह हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री और विधायक गोविंद सिंह द्वारा हर बर्ष कराया जाता है यह एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता हैं जो सारे प्रदेशों से लड़कियों को सेलेक्ट कर यह प्रतियोगिता कराई जाती है जिसमें ताप्ती दांगी ने मध्यप्रदेश को प्रजेंट और पाट्रिसिपेट किया था आपको बता दें कि ताप्ती सेंट थेरेसा गर्ल्स स्कूल पिपलानी भोपाल में कक्षा 11की छात्रा है ताप्ती 2019 में उड़ीसा में किट लिटिल मिस इंडिया में भी खिताब जीत चुकी इनके पिता सुरज सिंह ठाकुर है जो बैरसिया तहसील के अंतर्गत आने वाले छोटे से गांव सागोनी कला के निवासी हैं इतनी छोटी उम्र में ताप्ती ने मध्यप्रदेश सहित अपने जिला गांव का नाम रोशन किया है उनके इस खिताब जीतने पर सभी लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी