वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्लू. बुश का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने शुक्रवार को इसकी सूचना दी। सीनियर बुश ने शीतयुद्ध के खात्मे के बाद अमेरिका को आगे बढ़ने में मदद की थी। निधन के समय तक सीनियर बुश अमेरिका के सबसे उम्रदराज जीवित पूर्व राष्ट्रपति थे। उनका जन्म 12 जून 1924 को मैसाचुसेट्स के मिल्टन में हुआ था। इसी साल 17 अप्रैल को उनकी पत्नी बारबरा बुश का 92 साल की उम्र में निधन हुआ था।
जॉर्ज एच. डब्लू. बुश अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति थे। वह 1989 से 1993 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे। उससे पहले वह 1981 से 1989 तक अमेरिका के उपराष्ट्रपति भी रहे। सियासत में आने से पहले वह अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA के प्रमुख और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत भी रह चुके थे।