भोपाल: मध्यप्रदेश में 230 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। कांग्रेस 115 और भाजपा 105 सीटों पर आगे चल रही हैं। भाजपा को मालवा-निमाड़, विंध्य, महाकौशल में नुकसान उठाना पड़ा। पिछले 13 साल से शिवराज सिंह चौहान सत्ता में हैं। उधर, 15 साल बाद कांग्रेस राज्य में वापसी का इंतजार कर रही है। शिवराज ने दावा किया था कि वे सबसे बड़े सर्वेयर हैं और वे जानते हैं कि भाजपा ही जीतेगी। राज्य के 8 एग्जिट पोल्स में से 5 सर्वे में कांग्रेस को आगे दिखाया गया था।