- देश

हम किसी को देश से बाहर निकालना नहीं चाहते- राहुल गांधी

New Delhi: राहुल गांधी ने शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने जीत के लिए जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी। राहुल ने कहा- नतीजों से यह साफ है कि देश नोटबंदी, जीएसटी, बेरोजगारी से खुश नहीं है। देश प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष के काम से खुश नहीं है। भाजपा की अलग विचारधारा है। हम उसके खिलाफ लड़ेंगे और उन्हें हराएंगे। आज हराया है और 2019 में भी हराएंगे। लेकिन, हम किसी से भारत को भारत मुक्त करना, देश से निकालना नहीं चाहते हैं।

5 राज्यों के चुनाव में नतीजों और रुझानों के बाद राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर जीत पर एक वीडियो भी पोस्ट किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *