- देश, प्रदेश, स्थानीय

मध्य प्रदेश में पिक्चर अभी बाकी है

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपना वनवास खत्म कर लिया है और बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया है. हालांकि, विधानसभा चुनाव के नतीजे अभी पूरी तरह से घोषित नहीं किए गये हैं, मगर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और बहुमत से महज दो-चार कदम ही दूर है. मध्य प्रदेश में अभी भी रिजल्ट आने बाकी ही हैं. अभी 4 सीटों पर रिजल्ट घोषित नहीं किए गए हैं. हालांकि, जिन चार के परिणाम नहीं आए हैं, उनमें से 3 पर कांग्रेस लीड कर रही है और एक पर बीजेपी लीड कर रही है. अभी तक चुनाव आयोग की तरफ से जो आधिकारिक आंकड़ें जारी किए गए हैं, उसके मुताबिक, कांग्रेस 112, भाजपा 108, बसपा 2 सपा 1 और निर्दलीय के खाते में 4 सीटें गई हैं. हालांकि, कांग्रेस अभी काउंटिंग में जिस तरह से तीन सीटों पर लीड कर रही है, उससे लगता है कि वह बहुमत के जादुई आंकड़े को छू लेगी. अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर कांग्रेस की सरकार तो बनेगी, मगर बिना किसी की मदद से संभव भी नहीं प्रतीत होता.

विधानसभा चुनाव परिणाम: चिदंबरम ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- कोई जनादेश हड़पने का प्रयास न करे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *