- देश, स्थानीय

मध्य प्रदेश में बसपा का कांग्रेस को समर्थन का ऐलान

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए हमारी पार्टी ने यह चुनाव लड़ा था. दुख की बात है कि हमारी पार्टी इसमें उस तरह से कामयाब नहीं हो पाई. बीजेपी अभी भी सत्ता में आने के लिए जोर-तोड़ कर रही है. इसलिए हमने कांग्रेस पार्टी को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का वादा किया है. बीजेपी को सत्ता से दूर रखने का यही तरीका है. अगर राजस्थान में भी जरूरत हुई, तो वहां भी बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए बसपा समर्थन दे सकती है.

 

बसपा प्रमुख मायवती ने कहा कि बीजेपी गलत नीतियों की वजह से हारी है. बीजेपी से जनता परेशान हो चुकी है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों के शासन में यहां काफी उपेक्षा हुई है. आजादी के बाद केंद्र और राज्य में ज्यादातर यहां कांग्रेस ने ही राज किया है. मगर कांग्रेस के राज में लोगों का भला नहीं हो पाया. अगर कांग्रेस बाबा साहब अंबेडकर के साथ मिलकर विकास का काम सही से किया होता तो बसपा को अलग पार्टी बनाने की जरूरत नहीं पड़ती.

हमारी पार्टी ने कांग्रेस और बीजेपी से अच्छा काम किया, साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और वोटरों का धन्यवाद दिया: बसपा प्रमुख मायवती

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम:

मध्य प्रदेश में वोटों की गिनती का सिलसिला सबसे लंबा चला. वोटों की गिनती के शुरू होने के करीब 24 घंटे बाद मध्य प्रदेश में सीटों की तस्वीर स्पष्ट हुई. मध्य प्रदेश में कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से दो सीटें दूर रह गई.

कांग्रेस- 114 
बीजेपी-109
बसपा- 2
सपा-1
निर्दलीय -4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *