नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्र में में ‘पेथाई’ चक्रवात का खतरा बढ़ता दिख रहा है। इसके चलते दोनों राज्यों में प्रशासन फिलहाल हाई अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी में रविवार को उठा चक्रवातीय तूफान आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। सोमवार तक इसके काकीनाडा और विशाखापतनम तक पहुंचने की आशंका है।
विशाखापतनम साइक्लोन वॉर्निंग सेंटर के मुताबिक अगले कुछ घंटों में पेथाई मजबूत होगा और सोमवार को तटीय इलाकों तक पहुंच जाएगा। सोमवार को आंध्र, ओडिशा और पुदुचेरी के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है|
आंध्र के 9 जिलों को प्रदेश सरकार ने अलर्ट पर रखा, एनडीआरएफ समेत बचाव दल को किया गया अलर्ट, ओडिशा के तटीय जिलों में भारी बारिश की आशंका, हवाओं की गति सोमवार तक 100 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है| चक्रवाती तूफान के कारण रेल सेवाएं भी प्रभावित हो रखी हैं। आंध्र प्रदेश में 22 ट्रेनों को रद करना पड़ा है, जबकि एक ट्रेन को रि-शेड्यूल किया गया है। एक ट्रेन को बारिश के आशंका के चलते आशंकि रूप से रद किया गया गया है।