मुंबई: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली हार को 2019 लोकसभा से जोड़कर नहीं देखते। उन्होंने बुधवार को कहा, इन परिणामों का असर आम चुनाव पर नहीं पड़ेगा। राज्यों और लोकसभा चुनाव को आपस में जोड़ना सही नहीं है। दोनों चुनाव अलग-अलग मुद्दों पर लड़े जाते हैं। तीनों राज्यों में पहले भाजपा की सरकार थी |
शाह ने कहा, “हम जनादेश को स्वीकार करते हैं। हम इन राज्यों में क्यों हारे? इस पर विचार कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि यह न केवल भाजपा के लिए, बल्कि देश के लिए भी जरूरी है कि पार्टी अगला चुनाव जीते। चुनाव हमारे लिए सिर्फ सरकार बनाने का जरिया नहीं है। हम चुनाव को लोक संपर्क का एक माध्यम मानते है।