जयपुर: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में भी कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला लिया है। राजस्थान सरकार किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करेगी। राज्य सरकार पर 18 हजार करोड़ रुपए का भार पड़ेगा।
तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भाजपा शासित गुजरात और असम ने भी ऐसे ही कदम उठाए | गुजरात ने बिजली के बकाया बिल और असम ने किसानों का कर्ज माफ किया | भाजपा ने ओडिशा में सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज भी माफ करने का ऐलान किया है। राज्य में 2019 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट किया कि कांग्रेस गुजरात और असम के मुख्यमंत्रियों को गहरी नींद से जगाने में कामयाब रही है, लेकिन प्रधानमंत्री अभी भी सो रहे हैं। हम उन्हें भी जगाएंगे।