- प्रदेश

पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने टोलकर्मी को मारे थप्पड़

शिवपुरी-गुना के बीच कोलारस के नजदीक पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर पहचान पत्र मांगे जाने से नाराज भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं खंडवा से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने शुक्रवार को टोलकर्मी को गिरेबां पकड़कर चांटे मारे। उनके सुरक्षा गार्ड ने भी टाेल कर्मचारी को बेरहमी से पीटा।

टोला प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में मारपीट की पूरी घटना कैद हो गई है।  हालांकि अब तक टोल प्लाजा प्रबंधन की ओर से थाने में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। दोनों टोल कर्मचारी मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि 9 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के शिवपुरी दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के बाद पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चौहान शिवपुरी से गुना लौट रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *