नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को जब एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान भाषण दे रहे थे तो उन्हें एक ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं होगा। दरअसल स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय परियोजना और दिल्ली जल बोर्ड की ओर से यमुना स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें केजरीवाल के अलावा केंद्रीय गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गड़करी और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी मौजूद थे।
#WATCH BJP workers troll Delhi CM Arvind Kejriwal, start coughing when he begins to talk. Union Minister Nitin Gadkari intervened and Kejriwal began. pic.twitter.com/tABmZJcreS
— ANI (@ANI) December 28, 2018
विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जैसे ही केजरीवाल ने भाषण देना शुरू किया तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने खांसने की आवाज निकालकर उनके भाषण में बाधा पहुंचाने की कोशिश की। इसके बाद जब लोग शांत नहीं हुए तो नितिन गडकरी और हर्षवर्धन को हस्तक्षेप करना पड़ा।
गडकरी ने लोगों से कहा कि यह सरकारी कार्यक्रम है जरा शांत रहिए। केजरीवाल का मजाक बनाने वाले इस वाकये ने लोगों को पशोपेश में डाल दिया। इस कार्यक्रम में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जल संसाधन राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह सहित कई भाजपा सांसद तथा कार्यकर्ता भी वहां उपस्थित थे।