मध्य प्रदेश/भोपाल: कांग्रेस सरकार के मंत्रियों को शुक्रवार को बंंगले आवंटित कर दिए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 74 बंगले के जिस बी-8 बंगले में शिफ्ट हुए हैं, वह मंत्री तरुण भानोत को दिया गया है। शिवराज सिंह जल्द ही प्रोफेसर्स कॉलोनी स्थित सुषमा स्वराज के बंगले में रहने जाएंगे|
कांग्रेस मंत्रियों को बंगला आवंटित कर दिया गया था। शुक्रवार को इसके आदेश जारी हो गए। पूर्व मंत्रियों को उनके सरकारी बंगले खाली करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। जानिए किस मंत्री का कौन सा होगा बंगला |