नई दिल्ली : नए साल 2019 का आगाज हो चुका है। दुनिया भर में लोग जोर-शोर से नए साल का स्वागत कर रहे हैं। कुछ जगहों पर जमकर आतिशबाजी हो रही है तो कहीं पर लोग नाच गाकर नए साल का जश्न मना रहे हैं। दुनिया भर के शहरों से जहां जश्न की जबरदस्त तस्वीरें आ रही हैं, वहीं भारत में भी कई शहरों में लोग सड़कों पर इकट्ठे होकर नया साल सेलिब्रेट कर रहे हैं। नए साल का जश्न मनाने में सेना के जवान भी पीछे नहीं हैं।
#Chhattisgarh: Central Reserve Police Force personnel in Thanod celebrate #NewYear2019 pic.twitter.com/2pls525E10
— ANI (@ANI) December 31, 2018
नए साल की शुरुआत न्यू जीलैंड से हुई। 12 बजते ही आसमान आतिशबाजी में नहा उठा। सिडनी के हार्बर ब्रिज पर करीब 12 मिनट तक आतिशबाजी हुई। सड़कों पर इकट्ठे हुए लोगों ने जमकर इस आतिशबाजी का मजा लिया और गले मिलकर एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी। न्यू जीलैंड भारत से करीब साढ़े सात घंटे आगे है, इसलिए वहीं से सबसे पहले नए साल की शुरुआत होती है। इसके अलावा हॉन्गकॉन्ग और नॉर्थ कोरिया के प्योंगयांग शहर में आतिशबाजी के साथ लोगों ने नए साल का स्वागत किया।
#WATCH Fireworks light up North Korea’s Pyongyang welcoming New Year 2019. (Source: Reuters) pic.twitter.com/UMOAk3yF3S
— ANI (@ANI) December 31, 2018
न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए। कुछ लोग अपने म्युजिक इंस्ट्रूमेंट के साथ दिखे और उन्होंने गा-बजाकर नए साल का स्वागत किया। दिल्ली के क्नॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में लोग अपने दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मना रहे हैं।
Delhi: Musicians perform at Connaught Place on new year’s eve. pic.twitter.com/4mVGhdMIDY
— ANI (@ANI) December 31, 2018
जैसा नजारा दिल्ली में क्नॉट प्लेस में दिखा, कमोबेश वैसा ही नजारा मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर भी नजर आया। लोग अपने बच्चों के साथ नए साल का जश्न मनाने पहुंचे। यहां लोग छोट-छोटे ग्रुप में बंटकर नए साल का जश्न मना रहे थे। इसके अलावा मुंबई के मरीन ड्राइव पर भी काफी लोग इकट्ठा थे।
#Maharashtra: Crowds gather at Mumbai’s Gateway of India on new year’s eve pic.twitter.com/vlJRlWUTeq
— ANI (@ANI) December 31, 2018
गोवा के पणजी में भी नए साल का जश्न शानदार तरीके से मनाया गया। यहां कुछ जगहों पर बड़े-बड़े कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया था। वहीं समुद्र के किनारे भी लोग तेज म्युजिक के साथ नए साल का जश्न मना रहे थे।
#Visuals of celebrations on new year’s eve from Panaji in Goa pic.twitter.com/TWJkWeyzMW
— ANI (@ANI) December 31, 2018




