- प्रदेश, स्थानीय

रतलाम और उज्जैन के उप पुलिस महानिरीक्षक बने पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू

भोपाल: सत्ता परिवर्तन के साथ ही तबादलों का दौर भी जारी है। सोमवार को सरकार ने पुलिस अधिकारियों के पदोन्नत और तबादलों की लिस्ट जारी की। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों को प्रमोशन देने के साथ ही कुछ अधिकारियों को नई पदस्थापना भी दी है।

राज्य सरकार ने 2001 की बैच के पुलिस अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। इसमें राज्य शासन ने रीवा के एसपी सुशांत कुमार और विशेष शाखा (सामान्य) पुलिस मुख्यालय के सहायक पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आशीष को को उप महानिरीक्षक बनाया है। वहीं रतलाम उप पुलिस महानिरीक्षक जेएस कुशवाह को पदोन्नत कर पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू भोपाल भेजा गया है।

इन्हें किया प्रमोट

नाम वर्तमान पदस्थापना पदोन्नति के बाद पदस्थापना
जेएस कुशवाह उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू भोपाल
आरके अरूसिया उप पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध जबलपुर पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध जबलपुर
रमन सिंह सिकरवार उप पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध उज्जैन पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू भोपाल
जीजी पांण्डे उप पुलिस महानिरीक्षक  विसबल रेंज इंदौर पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध विसबल रेंज इंदौर

2 अधिकारी बने उपमहानिरीक्षक

नाम वर्तमान पदस्थापना पदोन्नति के बाद पदस्थापना
सुशांत कुमार सक्सेना पुलिस अधीक्षक रीवा उप पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू भोपाल
डॉ. आशीष सहायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा पीएचक्यू भोपाल उप पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा पीएचक्यू भोपाल

अधिकारी प्रवर श्रेणी में

रुचिवर्धन मिश्रा पुलिस अधीक्षक खंडवा
चंद्रशेखर सोलंकी समनि पीटीआरआई पुलिस मुख्या. भोपाल
टीए अय्यर वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
चैत्रा एन वर्तमान में अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति पर
आकाश जिंदल वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
अनिल सिंह कुशवाह सेनानी 15वीं वाहिनी विसबल इंदौर
आरआए एस परिहार सेनानी 10वीं वाहिनी विसबल सागर
आर के हिंगणकर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी
अंशुमान सिंह वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
मनीष कपूरिया वर्तमान में अध्ययन अवकाश पर
अरविंद कुमार सक्सेना पुलिस अधीक्षक होशंगाबाद
अविनाश सिंह सेनानी 12वीं वाहिनी विसबल भोपाल
विनीत खन्ना पुलिस अधीक्षक छतरपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *