- देश

अमित शाह और अरुण जेटली बीमार

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू होने के कारण बुधवार को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। शाह ने यह जानकारी ट्वीट कर दी।

शाह को रात करीब नौ बजे सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। फिर उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, बिहार से लोकसभा सांसद रामकृपाल यादव ने शाह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

उधर, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को सॉफ्ट टिश्यू सरकोमा नाम का एक दुर्लभ किस्म का कैंसर होने का पता चला है। वे इलाज के लिए अमेरिका गए हैं। जेटली को ऐसे समय में इलाज के लिए जाना पड़ा है, जब वित्त मंत्रालय में अंतरिम बजट की तैयारियां जोरों पर हैं। यह मोदी सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट है।

66 साल के जेटली का पिछले साल 14 मई को एम्स में गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ था। रविवार को उनके अमेरिका रवाना होते वक्त माना गया था कि वह गुर्दे की बीमारी से जुड़ी जांच के लिए ही गए हैं। उनकी वापसी की तारीख को लेकर अभी कोई जानकारी साफ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *