नेपियर : पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया पांच वनडे की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई। नेपियर में भारत को 10 साल बाद वनडे में जीत मिली है। उसे इस मैदान पर पिछली सफलता 3 मार्च 2009 को मिली थी। टीम इंडिया ने पहली बार न्यूजीलैंड में द्विपक्षीय वनडे सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल की है।
इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, उसका यह फैसला गलत साबित हुआ और वह 38 ओवर में 157 रन ही बना पाई। सूर्य की तेज रोशनी के कारण मैच थोड़ी देर के लिए रोकना भी पड़ा। इसके बाद डकवर्थ लुईस नियम से भारत को 49 ओवर में 156 रन का लक्ष्य मिला। इसे टीम इंडिया ने 34.5 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया।
Clinical. #TeamIndia start off the series with a 8-wicket win against New Zealand in the 1st ODI. 1-0 🇮🇳🇮🇳 #NZvIND pic.twitter.com/P4lLKjoCvu
— BCCI (@BCCI) January 23, 2019
धवन ने इस पारी में 10 रन बनाते ही वनडे में अपने 5 हजार रन पूरे कर लिए। इसके लिए उन्होंने 118 पारियां खेलीं। वे भारत के लिए सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इस मामले में उनसे आगे कप्तान विराट कोहली (114 पारी) हैं।
FIFTY!@SDhawan25 brings up his 26th ODI half-century off 69 deliveries #TeamIndia #NZvIND pic.twitter.com/a5tuBQnwTl
— BCCI (@BCCI) January 23, 2019
न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियम्सन ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। यह उनके करियर का 36वां अर्धशतक है। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मोहम्मद शमी ने तीन और युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए। केदार जाधव को एक सफलता मिली। शमी ने गुप्टिल को आउट कर वनडे में अपने 100 विकेट पूरे किए। वे सबसे कम मैच में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारतीय बने। उन्होंने इरफान पठान के 59 मैच का रिकॉर्ड तोड़ा।
100 ODI wickets and counting for @MdShami11 👏👏#TeamIndia #NZvIND pic.twitter.com/3RVvthg1CH
— BCCI (@BCCI) January 23, 2019
भारत का यह 1600वां वनडे था। भारत ने 1932 में अपना क्रिकेट सफर शुरू किया था। उसने अब तक 533 टेस्ट, 956 वनडे और 110 टी-20 खेले हैं। टीम इंडिया 1600 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन गई। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 1854 और इंग्लैंड ने 1833 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। भारत ने अब तक 1600 मैच में 714 जीते और 615 हारे हैं, जबकि 217 ड्रॉ रहे और 11 टाई रहे। 43 मैच बेनतीजा रहे।
स्कोरकार्ड: न्यूजीलैंड
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
मार्टिन गुप्टिल बो. शमी | 5 | 9 | 1 | 0 |
कॉलिन मुनरो बो. शमी | 8 | 9 | 2 | 0 |
केन विलियम्सन कै. शंकर बो. कुलदीप | 64 | 81 | 7 | 0 |
रॉस टेलर कै. एंड बो. चहल | 24 | 41 | 3 | 0 |
टॉम लाथम कै. एंड बो. चहल | 11 | 10 | 1 | 0 |
हेनरी निकोलस कै. कुलदीप बो. केदार | 12 | 17 | 1 | 0 |
मिशेल सैंटनर एलबीडब्ल्यू बो. शमी | 14 | 21 | 1 | 1 |
डग ब्रेसवेल बो. कुलदीप | 7 | 15 | 1 | 0 |
टिम साउदी नॉट आउट | 9 | 12 | 0 | 1 |
लॉकी फर्गुसन स्टंप धोनी बो. कुलदीप | 0 | 3 | 0 | 0 |
ट्रेंट बोल्ट कै. रोहित बो. कुलदीप | 1 | 10 | 0 | 0 |
रन: 157/10, ओवर: 38, एक्स्ट्रा: 2.
विकेट पतन: 5/1, 18/2, 52/3, 76/4, 107/5, 133/6, 146/7, 146/8, 148/9, 157/10.
गेंदबाजी: भुवनेश्वर कुमार: 5-0-20-0, मोहम्मद शमी: 6-2-19-3, विजय शंकर: 4-0-19-0, युजवेंद्र चहल: 10-0-43-2, कुलदीप यादव: 10-1-39-4, केदार जाधव: 3-0-17-1.
स्कोरकार्ड: भारत
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
रोहित शर्मा कै. गुप्टिल बो. ब्रेसवेल | 11 | 24 | 1 | 0 |
शिखर धवन नॉटआउट | 75 | 103 | 6 | 0 |
विराट कोहली कै. लाथम बो. फर्गुसन | 45 | 59 | 3 | 0 |
अंबाती रायडू नॉटआउट | 13 | 23 | 2 | 0 |
रन: 156/2, ओवर: 34.5, एक्स्ट्रा: 12.
विकेट पतन: 41/1, 132/2.
गेंदबाजी: ट्रेंट बोल्ट: 6-1-19-0, टिम साउदी: 6.5-0-36-0, लॉकी फर्गुसन: 8-0-41-1, डग ब्रेसवेल: 7-0-23-1, मिशेल सैंटनर: 7-0-32-0.