क्त राष्ट्र में अमेरिका की स्थायी प्रतिनिधि निक्की हेली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि वह कब तक अपने पद पर बनी रहेंगी इसका खुलासा नहीं हो सका है. लेकिन स्थानीय मीडिया में खबर है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. कहा जा रहा है कि वह साल के अंत तक पद पर बनी रहेंगी.
हेली के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान आ गया है. ट्रंप ने कहा कि निक्की हेली ने शानदार काम किया. वह ब्रेक लेने के लिए साल के अंत में अपना पद छोड़ देंगी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है. पिछले कुछ समय से राष्ट्रपति ट्रंप के करीबियों का इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है.
एक समय संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की शीर्ष राजनयिक भारतीय मूल की अमेरिकी निक्की हेली राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पसंदीदा साथियो में मानी जाती थी. साथ ही ट्रंप के साथ उनके प्रेम संबंधों की अफवाह भी उड़ती रही. जनवरी में उन्होंने इस मसले पर अपनी सफाई भी दी थी.





