मप्र/भोपाल: हर महीने की पहली तारीख को होने वाला वंदे मातरम् गायन एक फरवरी शुक्रवार को नए स्वरूप में फिर से शुरू हो गया। पुलिस बैंड की धुन पर वंदेमातरम् का गायन किया गया। इसके बाद एक मार्च शौर्य स्मारक से वल्लभ भवन मंत्रालय तक निकाला गया। इसमें सभी विभागों के कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए।
इसके साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में आयोजित राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान में मुख्यमंत्री कमल नाथ और जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा के साथ ही बड़ी संख्या में मंत्री, अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में आम लोग भी आए।
सरदार वल्लभभाई पटेल उद्यान में मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ , मन्त्रीगण श्री पी सी शर्मा, डॉक्टर गोविंद सिंह ,श्री सुखदेव पांसे,श्री जीतू पटवारी,श्री सुरेंद्र सिंह ने आमजन के साथ राष्ट्रगीत वंदे मातरम और राष्ट्रगान जन गण मन का गायन किया। pic.twitter.com/ljPhMTCohN
— Jansampark MP (@JansamparkMP) February 1, 2019
असल में, कमल नाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद नए साल की पहली तारीख को 13 साल से चली आ रही परंपरा को बंद कर दिया गया था। भारी विरोध के बाद मुख्यमंत्री ने वंदेमातरम् गायन को नए स्वरूप में शुरू करने की घोषणा की थी।