- देश

प्रियंका गांधी हुईं राहुल संग चुनावी रथ पर सवार, लखनऊ में रोड शो

उत्तर प्रदेश/लखनऊ : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक माने जाने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज लखनऊ में रोड शो किया. प्रियंका के साथ उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी रहे. कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी, ऐसे में इस मेगा शो के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की तैयारी है.

यहां देखें पूरा रोड शो…

लखनऊ के मेगा रोड शो से पहले प्रियंका गांधी की ट्विटर पर एंट्री

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ में रोड शो कर अपने सियासी सफर की शुरुआत करेंगी. रोड शो से पहले ही प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया की दुनिया में एंट्री मारी है. कांग्रेस की ओर से सुबह ट्वीट किया गया कि प्रियंका गांधी वाड्रा अब ट्विटर पर आ गई हैं. प्रियंका गांधी वाड्रा ट्विटर पर @priyankagandhi के नाम से हैं.

प्रियंका-राहुल पर नकवी का वारकेंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रोड शो से पहले ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर ट्वीट किया है. उन्होंने इस एंट्री को सियासी सर्कस में जोकर की एंट्री करार दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *