भोपाल : राज्य शासन मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी आर.के. मिगलानी को संविदा नियुक्ति पर मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया है। इनके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता को मुख्यमंत्री कमलनाथ का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सीएम सचिवालय नियुक्त किया गया है। राजेंद्र कुमार मिगलानी की संविदा नियुक्ति की सेवा शर्त अलग से जारी की जाएगी। आगामी आदेश तक मिगलानी और भूपेंद्र गुप्ता उक्त पदों पर पदस्थ रहेंगे। आर के मिगलानी पिछले 47 वर्षों से कमलनाथ के साथ साये की तरह रहते हैं। अभी पिछले दो साल पहले ही बायपास सर्जरी हुई है लेकिन वे शारीरिक रूप से मजबूत होने के कारण आज भी कमलनाथ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं। वहीं भूपेंद्र गुप्ता को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने ओएसडी के रूप में इसलिए पसंद किया है क्योंकि वे कांग्रेस प्रवक्ताओं में से एक ऐसे प्रवक्ता हैं जो पाइंट टू पाइंट बात करते हैं। भूपेंद्र गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के अलावा सुरेश पचौरी के साथ भी रह चुके हैं। फिलहाल उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने सचिवालय में ओएसडी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।