राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने महाशिवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि वैदिकसंस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा में शिव की आराधना का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि विष पीकर अमृत देने वाले आदिदेव शिव स्वयं में सृष्टि निर्माता मंगलकारी देव हैं।
राज्यपाल श्रीमती पटेल ने महाशिवरात्रि के पुनीत अवसर पर प्रदेशवासियों के कल्याण, सफलता और सुख-समृद्धि की कामना की है।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महाशिवरात्रि के पर्व पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान शंकर मानव समाज के कल्याण की प्रेरणा देने वाले आदिदेव हैं । भारत की धार्मिक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में महाशिवरात्रि महापर्व का विशेष महत्व है। उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की है।




