भोपाल: राज्य सरकार ने शहडोल कमिश्नर जेके जैन को हटा दिया है, उनकी नई पोस्टिंग मंत्रालय में सचिव के पद पर की गई है। उन्हें शहडोल से मिली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत पर हटाया गया है। शहडोल का नया कमिश्नर शोभित जैन को बनाया गया है, वे अभी स्कूल शिक्षा विभाग में सचिव हैं।
इसके साथ ही चार अन्य आईएएस अफसरों के भी ट्रांसफर किए गए हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शहडोल लोकसभा सीट की चुनाव तैयारियों की बैठक ली थी, उस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहडोल कमिश्नर समेत अन्य अफसरों की शिकायत की थी, वे उनकी समस्याओं को नहीं सुनते। इधर, साकेत मालवीय का 23 फरवरी को किया गया ट्रांसफर निरस्त करते हुए, उनकी पोस्टिंग सीईओ जिपं सतना के पद पर पोस्टिंग यथावत रखी गई है।
नई सरकार, तबादलों की बाढ़
आईएएस : 130 | राज्य पुलिस : 198 | 298 |
आईपीएस : 150 | एसएएस : 174 | अन्य |
शोभित जैन शहडोल के नए कमिश्नर बने
अधिकारी का नाम | वर्तमान पोस्टिंग | नई पोस्टिंग |
शोभित जैन | सचिव, स्कूल शिक्षा | कमिश्नर, शहडोल |
जेके जैन | कमिश्नर, शहडोल | सचिव, मंत्रालय |
आशीष वशिष्ठ | सीईओ, जिपं, उमरिया | अपर संचालक, स्किल, जबलपुर |
पार्थ जैसवाल | एसडीओ, शुजालपुर | एसडीओ, हरसूद |
किरोड़ी मीना | एसडीओ, जतारा | एसडीओ, बीना |