- खेल

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हराया

नागपुर: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नागपुर में खेले गए दूसरे वनडे में 8 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रन बनाए। इसके जबाव में ऑस्ट्रेलियाई टीम 242 रन ही बना सकी। उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन बनाने थे और उसके हाथ में दो विकेट थे। विजय शंकर ने पहली गेंद पर मार्क्स स्टोइनिस को एलबीडब्ल्यू किया। उसके बाद तीसरी गेंद पर जम्पा को बोल्ड कर दिया। भारतीय टीम की वनडे में यह 500वीं जीत है। वह 500 मैच जीतने वाला दूसरा देश बन गया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा किया है। टीम इंडिया ने अब तक 963 वनडे खेले हैं। इनमें से उसने 500 जीते हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 924 वनडे में से 558 में जीत हासिल की है। सीरीज का तीसरा वनडे 8 मार्च को रांची में खेला जाएगा

दबाव में बेहतर प्रदर्शन करना चाहता था: विजय शंकर

मैच के हीरो रहे विजय शंकर ने कहा, “मेरे लिए यह एक अवसर था। ईमानदारी से कहूं तो मैं ऐसे ही किसी अवसर की तलाश में था। दबाव में बेहतर प्रदर्शन करना चाहता था। डेथ ओवर में गेंदबाजी करके मजा आया। मैं खुद से यही कह रहा था कि आखिरी ओवर मुझे डालना है। मैं चुनौती लेने के लिए तैयार था। जब आप देश के लिए खेल रहे होते हैं तो ऐसी ही चुनौतियों के लिए तैयार होने की जरूरत होती है। आखिरी ओवर में केवल मानसिक तौर पर स्पष्ट रहने की जरूरत थी। सही जगह सही बॉल डालना थी। मैंने यही किया। मुझे भरोसा था कि यह मैं कर सकता हूं।”

कोहली ने करियर का 40वां शतक लगाया

इससे पहले फिंच ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया 48.2 ओवर में 250 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान विराट कोहली ने सर्वाधिक 116 रन बनाए। यह उनका 40वां शतक है। उन्होंने 120 गेंद की पारी में 10 चौके लगाए। विजय शंकर ने 46 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने चार विकेट लिए।

कोहली का इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा वनडे शतक

india vs australia odi series: 2nd match nagpur live news and updates

विराट कोहली का इस साल यह दूसरा वनडे शतक है। इससे पहले उन्होंने 15 जनवरी को एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 104 रन की पारी खेली थी। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7वीं बार शतकीय पारी खेली। कोहली ने 40 शतक के लिए 216 पारियां खेलीं। वहीं, सचिन तेंदुलकर 355 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे थे।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। उसने इस मैच के लिए दो बदलाव किए। उसने जेसन बेहरेनडॉर्फ और एश्टन टर्नर की जगह शॉन मार्श और नाथन लियोन को टीम में शामिल किया। वहीं, भारतीय टीम ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया। भारत ने पहला वनडे 6 विकेट से जीता था।

स्कोरकार्ड: भारत

बल्लेबाजी रन गेंद 4s 6s
रोहित शर्मा कै. जम्पा बो. कमिंस 0 6 0 0
शिखर धवन एलबीडब्ल्यू बो. मैक्सवेल 21 29 4 0
विराट कोहली कै. स्टोइनिस बो. कमिंस 116 120 10 0
अंबाती रायडू एलबीडब्ल्यू बो. लियोन 18 32 2 0
विजय शंकर रन आउट (जम्पा) 46 41 5 1
केदार जाधव कै. फिंच बो. जम्पा 11 12 1 0
महेंद्र सिंह धोनी कै. ख्वाजा बो. जम्पा 0 1 0 0
रविंद्र जडेजा कै. ख्वाजा बो. कमिंस 21 40 0 0
कुलदीप यादव बो. कमिंस 3 3 0 0
मोहम्मद शमी नॉट आउट 2 4 0 0
जसप्रीत बुमराह बो. कूल्टर नाइल 0 2 0 0

रन: 250/10, ओवर: 48.2, एक्स्ट्रा: 12.

विकेट पतन: 0/1, 38/2, 75/3, 156/4, 171/5, 171/6, 238/7, 248/8, 249/9, 250/10.

गेंदबाजी: पैट कमिंस: 9-2-29-4, नाथन कूल्टर नाइल: 8-.2-0-52-1, ग्लेन मैक्सवेल: 10-0-45-1, एडम जम्पा: 10-0-62-2, नाथन लियोन: 10-0-42-1, मार्क्स स्टोइनिस: 1-0-12-0.

स्कोरकार्ड: ऑस्ट्रेलिया

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
एरॉन फिंच एलबीडब्ल्यू बो. कुलदीप 37 53 5 1
उस्मान ख्वाजा कै. कोहली बो. केदार 38 37 6 0
शॉन मार्श कै. धोनी बो. रविंद्र जडेजा 16 27 0 0
पीटर हैंड्सकॉम्ब रन आउट (जडेजा) 48 59 4 0
ग्लेन मैक्सवेल बो. कुलदीप 4 18 0 0
मार्क्स स्टोइनिस एलबीडब्ल्यू बो. शंकर 52 65 4 1
एलेक्स कैरी बो. कुलदीप 22 24 2 0
नाथन कूल्टर नाइल बो. बुमराह 4 4 0 0
पैट कमिंस कै. धोनी बो. बुमराह 0 2 0 0
नाथन लियोन नॉट आउट 6 6 1 0
एडम जम्पा बो. शंकर 2 2 0 0

रन: 242/10, ओवर: 49.3, एक्स्ट्रा: 13.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *