- देश

इंडिगो के विमान में फ्लाइट अटेंडेंट से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

इंडिगो के विमान में फ्लाइट अटेंडेंट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी को फ्लाइट से उतार दिया गया। सीआईएसएफ ने उसे हिरासत में लेकर एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया।यह घटना मुंबई से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में मंगलवार को उड़ान से कुछ देर पहले हुई थी।

पीड़ित फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया कि जब वह यात्रियों को निर्देश दे रही थी, उस वक्त बेंगलुरु निवासी राजू गंगप्पा ने उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती ने विरोध जताया तो आरोपी ने गाली-गलौज भी की। पीड़िता ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी को फ्लाइट से उतार दिया गया।

बुधवार को उसे मुंबई कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया। मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस घटना पर इंडियो एयरलाइंस ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *