राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 2 अधिकारी की नवीन पद-स्थापना की है। पुलिस अधीक्षक सतना श्री संतोष सिंह गौर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, भोपाल तथा सहायक पुलिस महानिरीक्षक सायबर, पुलिस मुख्यालय, भोपाल श्री रियाज इकबाल को पुलिस अधीक्षक जिला सतना पदस्थ किया गया है।