झारखंड के पलामू जिले के चांडो और बाकोरिया गांव में देवी दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई, जिसमें 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| 10 वाहनों में आग लगा दी गई|
घटना तब हुई, जब पूजा समिति के लोग देवी दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन करने जा रहे थे| इस बीच दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया| इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए| पलामू पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहता ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है और एहतियातन अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है. झड़प में जिन्हें नुकसान पहुंचान है, उन्हें सहायता राशि दी जाएगी|
पुलिस के अनुसार, पलामू जिले के चांडो और बाकोरिया गांव में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है| घटना के संबंध में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है|