- प्रदेश

सड़क हादसे में छिंदवाड़ा के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल

जबलपुर : सिहोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह कार(बीएमडब्ल्यू) की भिड़ंत में कार सवार माता-पिता सहित एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार की अन्य तीन महिलाएं घायल हुई हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड़ गए। मुश्किल से लाशों को कार से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पूरा परिवार फतेहपुर उत्तर प्रदेश से शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर छिंदवाड़ा लौट रहा था। घायल दो महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मृतकों के नाम- कौसर अली (42), शकीरा बानो (35), आहिर अली (5)

घायल- नसरीम बानो (38), हिना कौसर (34), शना कौसर (12)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *