अबु धाबी/नई दिल्ली : संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायेद अल नहयन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जायद मेडल से सम्मानित करेंगे। अबुधाबी के क्राउन प्रिंस और सेना के डिप्टी सुप्रीम कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायेद ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। जायेद मेडल किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है। मोदी को यह सम्मान दोनों देशों के बीच दोस्ती और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया है।
मोदी से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, सऊदी अरब के किंग सलमान और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी यह सम्मान मिल चुका है।
PM on him being conferred with Zayed Medal: Thank you,Your Highness Mohamed bin Zayed Al Nahyan. I accept this honour with utmost humility. Under your leadership, our strategic ties have reached new heights. This friendship is contributing to peace&prosperity of our people&planet pic.twitter.com/d0CLyFvfMT
— ANI (@ANI) April 4, 2019
शेख मोहम्मद ने ट्वीट में कहा, “दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित करने और अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग के नए आयाम बनाने के लिए हम अपने दोस्त भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जायेद मेडल देकर अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हैं।” उन्होंने भारतीय समाज की विविधता, सहिष्णुता, सह-अस्तित्व और सम्मान की संस्कृति की भी तारीफ की।
تجمعنا بالهند روابط تاريخية وعلاقات استراتيجية شاملة، عززها الدور المحوري لصديقي العزيز رئيس الوزراء الهندي ناريندرا مودي الذي منحها دفعة كبيرة.. وتقديرا لجهوده يمنحه رئيس الدولة ”وسام زايد” .. نثق بمستقبل واعد يجمع البلدين يعززه التفاهم والتعاون المشترك.
— محمد بن زايد (@MohamedBinZayed) April 4, 2019
Thank you, Your Highness Mohamed bin Zayed Al Nahyan.
I accept this honour with utmost humility.
Under your visionary leadership, our strategic ties have reached new heights. This friendship is contributing to the peace and prosperity of our people and planet. https://t.co/gtAy00uffw
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2019
मोदी को इस साल मिले दो बड़े सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसी साल फरवरी में दक्षिण कोरिया के सियोल शांति पुरस्कार से भी नवाजा गया था। मोदी यह पुरस्कार पाने वाले 14वें व्यक्ति थे। 1988 में सियोल ओलिंपिक के सफल आयोजन के बाद यह पुरस्कार शुरू किया गया था। हालांकि, मोदी ने पुरस्कार में मिली 1.30 करोड़ की रकम को नमामि गंगे प्रोजेक्ट के लिए दे दी थी। इसके अलावा पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान के लिए मोदी को इसी साल संयुक्त राष्ट्र का चैम्पियन ऑफ द अर्थ अवॉर्ड दिया गया था। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नई दिल्ली में मोदी को इस सम्मान से नवाजा था।




