अमेठी : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अमेठी से नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने चौथी बार यहां से पर्चा भरा। इससे पहले उन्होंने गौरीगंज इलाके में बहन प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के साथ दो किलोमीटर का रोड शो किया। इस दौरान सोनिया गांधी भी मौजूद ररहीं। राहुल इस बार केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। 4 अप्रैल को राहुल ने वहां से पर्चा भरा था। उस दौरान प्रियंका भी उनके साथ थीं।
Congress President Rahul Gandhi files his nomination from Amethi for #LokSabhaElections2019 . Sonia Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra and Robert Vadra also present. pic.twitter.com/EvNswqEm3N
— ANI UP (@ANINewsUP) April 10, 2019
रोड शो में कार्यकर्ता गरीबों को 72 हजार रुपए सालाना देने वाली कांग्रेस की ‘न्याय योजना’ के नीले रंग के झंडे लहराए। इन पर राहुल की तस्वीर थी। पहली बार इस तरह के झंडे कांग्रेस के कार्यक्रम में नजर आए। कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रोड शो में उनके साथ थे। राहुल के नामांकन के चलते कलेक्ट्रेट को भी फूलों से सजाया गया।
#WATCH Congress President Rahul Gandhi holds road show in Amethi. Priyanka Gandhi Vadra along with her husband Robert Vadra, son Raihan and daughter Miraya also present. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/edDv8W7aHl
— ANI UP (@ANINewsUP) April 10, 2019
11 अप्रैल को स्मृति भरेंगी नामाकंन
अमेठी में राहुल का मुकाबला इस बार फिर भाजपा की स्मृति ईरानी से है। ईरानी 11 अप्रैल को पर्चा भरेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। यहां बसपा-सपा गठबंधन ने अपना कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी की गरिमामयी उपस्थिति में कल 11 अप्रैल को अमेठी की जन आकांक्षाओं व अपेक्षाओं की पूर्ति हेतु मैं अपना नामांकन दाखिल करूँगी। आप सभी से निवेदन है की सपरिवार पधार कर मुझे अपना स्नेह व आशीर्वाद प्रदान करें। pic.twitter.com/UnIy6d5Zaf
— Chowkidar Smriti Z Irani (@smritiirani) April 10, 2019
2004 में राहुल पहली बार बने थे सांसद
राहुल 2004 में पहली बार अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़े थे। तब उन्होंने बसपा के चंद्र प्रकाश मिश्रा को करीब तीन लाख वोटों से हराया था। 2009 के चुनाव में राहुल फिर जीते। इस बार जीत का आंकड़ा साढ़े तीन लाख पहुंच गया। 2014 में राहुल तीसरी बार इस सीट से सांसद चुने गए। तब उनका मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से ही था। लेकिन इस बार राहुल की जीत का अंतर घटकर एक लाख सात हजार वोट पर आ गया।
Congress President Rahul Gandhi holds road show in Amethi. Priyanka Gandhi Vadra along with her husband Robert Vadra, son Raihan and daughter Miraya also present. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/1y4hmtPJ6M
— ANI UP (@ANINewsUP) April 10, 2019
अमेठी से अब तक कांग्रेस 2 बार हारी
अमेठी लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। यहां अब तक 16 लोकसभा चुनाव और दो उप चुनाव हुए हैं। इनमें कांग्रेस 16 बार जीती। 1977 में यहां भारतीय लोकदल और 1998 में भाजपा ने चुनाव जीता था।
राहुल के चाचा-पिता और मां भी रहे अमेठी के सांसद
गांधी परिवार से जब-जब नए नेता आए वह अमेठी से ही लोकसभा पहुंचे। अमेठी में गांधी परिवार ने 1980 में दस्तक दी थी। तब संजय गांधी यहां कांग्रेस के टिकट से सांसद चुने गए। उनके निधन के बाद राजीव गांधी ने राजनीति में पदार्पण किया और 1981 से 1991 तक लगातार चार बार यहां से सांसद चुने गए।
1991 में राजीव के निधन के बाद कांग्रेस के सतीश शर्मा 1991 से 1998 तक यहां से सांसद चुने गए। 1998 से 1999 तक भाजपा के संजय सिंह यहां से लोकसभा गए। 1999 में जब सोनिया गांधी का राजनीति में पदार्पण हुआ तो वह भी चुनाव लड़ने अमेठी आईं। 1999 से 2004 तक वे यहां से सांसद रहीं। इसके बाद वह रायबरेली सीट से लगातार सांसद हैं। 2004 में राहुल ने राजनीति में कदम रखा और उन्होंने भी अमेठी को चुना।