- प्रदेश, स्थानीय

40 हजार 955 गैर जमानती वारंट तामील

भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया कि 10 मार्च 2019 को आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के बाद से 21 अप्रैल, 2019 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 40 हजार 955 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये। इस दौरान 2 लाख 61 हजार 239  शस्त्र थानों में जमा कराये गये।

वल्नरेबिलिटी मैपिंग के अनुसार एक हजार 707 वल्नरेबल क्षेत्र चिन्हांकित किये गये। बाधा वाले संभावित 5 हजार 634 व्यक्तियों की पहचान की गयी है एवं 5 हजार 307 प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है। प्रदेश में 12 हजार 728 क्रिटिकल मतदान केन्द्रों को चिन्हित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *