- प्रदेश, स्थानीय

लोकसभा निर्वाचन 2019 : सम्पत्ति विरूपण के 5 लाख 97 हजार 257 प्रकरण दर्ज

भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के बाद कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिये 10 मार्च से 21 अप्रैल, 2019 सम्पत्ति विरूपण के 5 लाख 97 हजार 257 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। इनमें से कुल 5 लाख 26 हजार 126 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी। शासकीय सम्पत्ति विरूपण के पंजीबद्ध 5 लाख 16 हजार 593 प्रकरणों में से 4 लाख 58 हजार 566 प्रकरण और निजी सम्पत्ति विरूपण के पंजीबद्ध 80 हजार 664  प्रकरणों में से 67 हजार 560 में कार्यवाही की गई। इसी तरह वाहनों के दुरूपयोग के 46 हजार 735 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *