भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जनसभा के दौरान अजीब वाकया सामने आया। दिग्विजय सिंह अपने भाषण के दौरान पूछ रहे थे कि मोदीजी ने 15 लाख रुपए देने का वादा किया था, क्या किसी के खाते में पैसे आए? जिसके खाते में 15 लाख आए वो हाथ उठाएं। इस पर युवक ने हाथ उठाकर कहा मेरे खाते में आ गए। दिग्विजय ने उसे मंच पर बुलाकर जानकारी मांगी। युवक ने मंच से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों को मारा।
युवक के इस जवाब के बात दिग्विजय सिंह ने नाराजगी भरे लहजे में कहा, “अरे तेरे खाते में 15 लाख आए, या नहीं। तुम्हें नौकरी मिली। क्या बात करते हो। तेरे खाते में 15 लाख आ गए।’ इस दौरान मंच पर मौजूद कांग्रेस के एक अन्य नेता ने युवक को मंच से नीचे उतार दिया।
#WATCH Bhopal: Congress candidate Digvijaya Singh asks a youth in the crowd ‘did you get Rs 15 lakhs in your account?’ The youth walks up to the stage and says ‘Modi ji did surgical strike and killed terrorists.’ pic.twitter.com/FRoVhHPk5h
— ANI (@ANI) April 22, 2019
16 साल बाद कोई चुनाव लड़ रहे हैं दिग्विजय सिंह
कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को भोपाल से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने उनके खिलाफ साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उतारा है। दिग्विजय ने इससे पहले 2003 में मप्र विधानसभा का चुनाव लड़ा था। सत्ता गंवाने के बाद दिग्विजय ने 10 साल तक चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। 2014 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा में भेजा। इस बार उन्होंने मध्यप्रदेश की किसी भी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। हालांकि, उनकी प्राथमिकता राजगढ़ लोकसभा सीट थी। लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि बड़े नेताओं को मुश्किल सीटों से लड़ना चाहिए। इसके बाद ही दिग्विजय कहीं से भी लड़ने को तैयार हो गए थे।