- देश

CBI मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शन के बाद सांकेतिक गिरफ्तारी दी

नई दिल्ली: घूसकांड से शुरू हुई CBI की जंग अब पूरी तरह से राजनीतिक हो गई है| CBI मामले पर शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी पार्टियों ने सीबीआई दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया| विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी ने अपनी सांकेतिक गिरफ्तारी भी दी| राहुल गांधी के साथ अशोक गहलोत, प्रमोद तिवारी समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी गिरफ्तारी दी|

राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस का ये मार्च दयाल सिंह कॉलेज से शुरू हुआ और सीबीआई दफ्तर तक चला| राहुल गांधी ने लोधी रोड पुलिस स्टेशन में अपनी गिरफ्तारी दी| इस प्रदर्शन में राहुल गांधी के साथ विपक्षी पार्टियों के कई नेता मौजूद रहे, जिसमें शरद यादव, डी. राजा, तृणमूल कांग्रेस के नेता भी शामिल रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *