वाराणसी: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से अजय राय को मैदान में उतारा है। पहले यहां से प्रियंका गांधी को टिकट दिए जाने की अटकलें थीं। खुद प्रियंका ने भी कहा था कि पार्टी अध्यक्ष कहेंगे तो वहां से चुनाव लड़ूंगी। कांग्रेस ने पिछली बार भी वाराणसी से अजय को ही टिकट दिया था। वे पहले भाजपा में थे। कोलसला विधानसभा से लगातार तीन बार भाजपा के टिकट पर विधायक रहे। 2009 के लोकसभा चुनाव में वे सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे। इसके बाद वे 2009 में निर्दलीय विधायक रहे। बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए।
Ajay Rai to be the Congress candidate from Varanasi #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/SfF0bOtyRH
— ANI (@ANI) April 25, 2019