नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ राज्यों की 71 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 5 बजे तक औसतन 54% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा 73% वोट बंगाल में पड़े। बंगाल में लगातार चौथे चरण में भी हिंसा की घटनाएं सामने आईं। आसनसोल में भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं में सबसे ज्यादा झड़प हुई। वहीं, पूर्वी बर्दवान के केतुग्राम पोलिंग बूथ पर धांधली का दावा किया गया। कथित तौर पर हुई धांधली का वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें वोटिंग के स्थान पर एकसाथ दो-दो लोगों को देखा गया। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने ममता सरकार पर धांधली का आरोप लगाया। उधर, भाजपा ने चुनाव आयोग से सभी बूथों पर केंद्रीय बल तैनात करने की मांग की है।
Estimated voter turnout till 5 pm for the 4th phase of #LokSabhaElections2019 is 50.6%. Voting is underway in 72 constituencies, across 9 states. pic.twitter.com/l1ckiEM6fa
— ANI (@ANI) April 29, 2019
इस बीच, आसनसोल के पोलिंग बूथ 199 पर भाजपा प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो पीठासीन अधिकारी को डांटते दिखे। बाबुल ने पूछा- आप क्यों खड़े हो यहां? अपनी जगह पर बैठो। इसके बाद जब वे यहां से बाहर निकले तो तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। यहां सुरक्षाबलों और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। सुरक्षाबलों को उन्हें काबू करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। तृणमूल कांग्रेस ने इस मामले में आयोग से शिकायत की। चुनाव आयोग ने पोलिंग अफसर को धमकी देने के आरोप में बाबुल सुप्रियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। आसनसोल में सुप्रियो के खिलाफ तृणमूल ने मुनमुन सेन को उम्मीदवार बनाया है।
Election Commission directs to register FIR against Babul Supriyo, Union Minister & BJP candidate from Asansol LS seat, for allegedly trespassing into booth number 199 and threatening a polling agent and an officer. (file pic) pic.twitter.com/fu20QRvq8d
— ANI (@ANI) April 29, 2019
तृणमूल ने केंद्रीय बलों के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की
तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय बलों के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। तृणमूल का आरोप है कि केंद्रीय बल के जवान वोटरों के मन में डर का माहौल पैदा कर रहे हैं। यह स्वतंत्र और साफ चुनाव की अवधारणा के खिलाफ है। तृणमूल नेता शांता छेत्री और चंदन मित्र ने आयोग से दो मामलोें में शिकायत की है। पहली शिकायत में कहा गया है कि केंद्रीय बलों द्वारा अवैध कार्रवाई की जा रही है और भाजपा प्रत्याशी लगातार आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। इसके अलावा दूसरी शिकायत में कहा गया है कि बीरभूम और दुबरायपुर में बूथों पर केंद्रीय बलों के जवानों ने फायरिंग की।
कहां कितना मतदान
राज्य | 3 बजे | 4 बजे | 5 बजे तक | 2014 में वोटिंग |
बिहार (5) | 44% | 44% | 53% | 57.48% |
मप्र (6) | 51% | 55% | 63% | 65.28% |
महाराष्ट्र (17) | 35% | 41% | 46% | 55.82% |
ओडिशा (6) | 41% | 52% | 60 | 75.65% |
राजस्थान (13) | 48% | 54% | 60% | 64.4% |
उप्र (13) | 42% | 44% | 50% | 58.29% |
बंगाल (8) | 59% | 66% | 74% | 83.3% |
झारखंड (3) | 50% | 56% | 58 | 57.3% |
*कश्मीर (1) | 8% | 8% | 9.9% | — |
*जम्मू-कश्मीर की एक सीट अनंतनाग में तीन चरण में मतदान, इसलिए 71 सीटों की गणना में शामिल नहीं
राज्य | 11 बजे | 12 बजे | 1 बजे | 2 बजे |
बिहार (5) | 13% | 18% | 18% | 38% |
*कश्मीर (1) | 4% | 4% | 6% | 7% |
मप्र (6) | 17% | 28% | 31% | 43% |
मप्र (6) | 7% | 17% | 20% | 30% |
ओडिशा (6) | 9% | 20% | 21% | 36% |
राजस्थान (13) | 14% | 29% | 32% | 45% |
उप्र (13) | 16% | 21% | 25% | 34% |
बंगाल (8) | 19% | 35% | 36% | 52% |
झारखंड (3) | 18% | 29% | 32% | 45% |
*जम्मू-कश्मीर की एक सीट अनंतनाग में तीन चरण में मतदान, इसलिए 71 सीटों की गणना में शामिल नहीं
चौथे चरण में 12 करोड़ 79 लाख मतदाता हैं। 943 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 33% करोड़पति हैं। 23% पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस चरण में महाराष्ट्र की 17, राजस्थान-उत्तरप्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की 8, मध्यप्रदेश-ओडिशा की 6-6, बिहार की पांच, झारखंड की तीन और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान है। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर 3 चरणों में मतदान हो रहा है।