- देश, प्रदेश

लगातार तीसरे दिन खरगोन देश का सबसे गर्म शहर, पारा 47.5 डिग्री पहुंचा, फैनी तूफान के चलते ब्रह्मोस का परीक्षण टला

नई दिल्ली : देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है। मध्यप्रदेश का खरगोन लगातार तीसरे दिन देश में सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया। यहां सोमवार को पारा 47.5 डिग्री पहुंच गया। इसके बाद अकोला का नंबर है, जहां 47.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। उधर, फैनी तूफान के चलते वायुसेना ने ब्रह्मोस का परीक्षण टाल दिया है। वायुसेना ने बताया कि इसका परीक्षण दक्षिण भारत के एयरस्पेस में किया जाना था, जिसे कुछ दिनों के लिए टाला गया है। लेकिन, हम जल्द ही इसका परीक्षण करेंगे।

3 दिन में कितना रहा खरगोन का पारा

दिन तापमान
29 अप्रैल 47.5 डिग्री
28 अप्रैल 47.5 डिग्री
27 अप्रैल 46.6 डिग्री

8 राज्यों में लू का प्रकोप

मौसम विभाग के मुतािबक, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्यप्रदेश, बंगाल, तेलंगाना और बिहार में लू का प्रकोप जारी है।

उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, गोवा, तमिलनाडु, केरल, प. बंगाल, ओडिशा, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, गुजरात में पारा सामान्य से ऊपर रहा।

फैनी तूफान के चलते ओडिशा में अलर्ट

फैनी तूफान ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते ओडिशा सरकार ने 4 तटीय जिलों में सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। मुख्य सचिव ने नेवी, तटरक्षक बल, पुलिस और अन्य अधिकारियों के साथ हालात पर चर्चा की।

मौसम विभाग के मुताबिक, फैनी चक्रवाती तूफान के आने वाले दिनों में बहुत ज्यादा तीव्र होने की आशंका है। गुरुवार को ओडिशा और आंध्र प्रदेश में इसके चलते भारी बारिश होने की आशंका जाहिर की गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगर फैनी भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होता है तो गुरुवार को 170-180 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यह रफ्तार 195 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

केंद्रीय मंत्रालय ने भी वरिष्ठ अधिकािरयों के साथ फैनी तूफान के संबंध में बैठक की। एक अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ और तटरक्षक बलों को अलर्ट पर रखा गया है। यह राज्य सरकारों के साथ संपर्क में हैं।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि तमिलनाडु और आंध्र के तटों से फैनी तूफान नहीं टकराएगा। लेकिन, इसके ओडिशा के तटों से टकराने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *