अमेरिका: न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में मेट गाला 2019 के दौरान प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ पहुंचीं। रेड कारपेट पर प्रियंका लग्जरी ब्रांड डियोर की फेदर ड्रेस पहने नजर आईं। मेट गाला में दीपिका पादुकोण-ईशा अंबानी ने भी शिरकत की। दीपिका फेयरीटेल प्रिंसेस की तरह नजर आईं। ईशा डिजाइनर प्रबल गुरुंग के लेवेंडर गाउन में दिखीं।
Deepika Padukone graced the 2019 Met Gala red carpet in a stunning pink gown
Read @ANI Story | https://t.co/6RhvhYM695 pic.twitter.com/PyUYAEbjZd
— ANI Digital (@ani_digital) May 7, 2019
मेट गाला में ही निक से मिली थीं प्रियंका
प्रियंका का लुक और मेकअप ड्रामेटिक था। उन्होंने हेड क्राउन भी लगाया। निक भी डियोर ब्रांड का व्हाइट सूट में नजर आए। प्रियंका तीन साल से इस इवेंट में हिस्सा ले रही हैं। पति निक जोनस से उनकी पहली मुलाकात तीन साल पहले यहीं हुई थी। दूसरे साल इस इवेंट में पहुंचीं दीपिका ने जैक पोजन ब्रांड का मैटेलिक पिंक गाउन पहना। उन्होंने हाई पफ वाला हेयरस्टाइल चुना। वहीं, ईशा ने डायमंड ईयररिंग्स पहने और मेकअप लाइट रखा।
क्या है मेट गाला?
मेट गाला एक चैरिटी गाला है, जो न्यूयॉर्क में मई के पहले हफ्ते में होता है। इसके फाउंडर स्टेफेन ए. श्वार्ज्मेन और उनकी पत्नी ब्लैकस्टोन हैं। वे 1997 से इस इवेंट को स्पॉन्सर करते आ रहे हैं। इसका मकसद मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट्स कॉस्ट्यूम इंस्टिट्यूट के लिए फंड इकट्ठा करना है। इवेंट को द पार्टी ऑफ द ईयर, द ऑस्कर ऑफ द ईस्ट कोस्ट के नाम से भी जाना जाता है। इससे इकठ्ठा की जाने वाली रकम कॉस्ट्यूम इंस्टिट्यूट के लिए मददगार होती है।
हर साल अलग थीम: हर साल अलग-अलग थीम पर यह मेट गाला की कॉस्टयूम पार्टी रखी जाती है। इस बार की थीम “कैंप्स: नोट्स ऑफ फैशन” है। कॉन्डे नास्ट की आर्टिस्टिक डायरेक्टर और अमेरिकन वोग (मैग्जीन) की एडिटर मिस विनटूर इसकी अध्यक्ष हैं। 1995 में विनटूर के आने के बाद ये इवेंट दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में शुमार हो गया।
ट्रंप ने मेट गाला मेें ही मेलानिया को प्रपोज किया था
मेट गाला में इस बार राजनीति, मनोरंजन, सिनेमा, फैशन, बिजनेस जगत के तकरीबन 550 सेलेब्स ने हिस्सा लिया। कुछ सेलेब्स को ब्रांड्स खुद बुलवाते हैं ताकि अपने डिजाइन किए कपड़ों को वह इस इवेंट में शो-केस कर सकें। मेट गाला की एक टिकट $30,000 की होती है। 2004 में डोनाल्ड ट्रम्प ने इसी इवेंट में मेलानिया को शादी के लिए प्रपोज किया था। उन्होंने मेलानिया को 1.5 मिलिनय डॉलर की अंगूठी दी थी। 2005 में दोनों ने शादी कर ली थी। अमेरिकी राष्ट्रपति बनने से पहले ट्रंप कई बार मेट गाला में आ चुके हैं।