- प्रदेश

आप पकौड़े तलोगे तो भाजपा के लोग उसका तेल भी चोरी कर लेंगे : राहुल गांधी

उज्जैन: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को तीसरी बार उज्जैन दौरे पर आए। उन्होंने यहां भगवान महाकाल का अभिषेक किया। राहुल के साथ कांग्रेस नेता कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे। राहुल दर्शन के बाद मंदिर के पीछे स्थित धर्मशाला में गए, जहां वे करीब 10 मिनट रुके। इसके बाद एक चुनावी सभा में कहा- भाजपा ने राज्य में जमकर भ्रष्टाचार किया है। क्षिप्रा नदी से पानी चुरा लिया। कुंभ मेले को भी नहीं छोड़ा। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पकौड़ा वाले बयान पर तंज भी किया। कहा- पकौड़े तलोगे तब भी भाजपा आपका पैसा और तेल चोरी कर लेगी। नोटबंदी का पैसा नहीं आएगा और आपका पकौड़ा भी ले जाएंगे। धर्म की बात करते हैं, लेकिन इनका धर्म भ्रष्टाचार है।

राहुल ने कहा कि अगर देश का फाइनेंस मिनिस्टर चोर (विजय माल्या) को भगाता है, तो कोई कार्रवाई नहीं होती है। खुलकर फाइनेंस मिनिस्टर कहता है कि जाने से पहले 9500 करोड़ के चोर ने मेरे साथ मुलाकात की। मेहुल चौकसी और नीरव मोदी 35 हजार करोड़ रुपए लेकर भाग गया। जितना पैसा मनरेगा में कांग्रेस ने एक साल में डाला उतना पैसा नीरव मोदी ले गया।

कांग्रेस अध्यक्ष झाबुआ से शाम को इंदौर लौटे। यहां वे टोनी कार्नर से उनका रोड शो शुरू हुआ। इससे पहले 1991 में राजीव गांधी ने बड़ा गणपति से राजीव गांधी का रोड शो निकला था। रोड शो के बाद राजीव गांधी की सभा शाम 6 बजे होने वाली थी, लेकिन भीड़ इतनी उमड़ी कि रात 12.40 पर वे राजवाड़ा पहुंचे और सभा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *