भोपाल: भोपाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने का विवाद अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हो पाया था कि पार्टी के एक और नेता ने महात्मा गांधी को ‘पाकिस्तान का राष्ट्रपिता’ बताकर एक नए विवाद को हवा दे दी।
हालांकि पार्टी ने इस विवादित बयान के बाद मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया संपर्क प्रमुख अनिल सौमित्र को सभी पदों से निलंबित कर दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने अनिल सौमित्र से 7 दिन में जवाब दिया। इससे पहले भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, अनंतकुमार हेगड़े और मध्य प्रदेश के मीडिया संयोजक नलिन कतील को भी नोटिस दिया है।
असल में, अनिल सौमित्र ने फेसबुक पर की गई अपनी पोस्ट में बिना किसी का नाम लिए कहा- राष्ट्रपिता थे, लेकिन पाकिस्तान राष्ट्र के। भारत राष्ट्र में तो उनके जैसे करोड़ों पुत्र हुए। कुछ लायक तो कुछ नालायक। इस बारे में अनिल सौमित्र ने हालांकि बाद में कहा कि ये उनके व्यक्तिगत विचार हैं और इनका पार्टी के दायित्व से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि वे महात्मा गांधी के विचारों के अध्येता हैं और अध्ययन करते हुए कई विचार आते हैं। उन्होंने अपने उसी विचार को पेश किया है।
Madhya Pradesh: BJP leader Anil Saumitra suspended from primary membership of the party over his social media post calling Mahatma Gandhi father of Pakistan. The party asks him to reply in 7 days. pic.twitter.com/w0MazFWfCZ
— ANI (@ANI) May 17, 2019
पाकिस्तान निर्माण में गांधी की मौन स्वीकृति थी
उन्होंने आरोप लगाया कि अंग्रेजों ने भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति की प्रक्रिया के बाद देश के एक राष्ट्र होने की प्रक्रिया के दौरान महात्मा गांधी को ‘फादर ऑफ नेशन’ कहा था, लेकिन कांग्रेस ने इस शब्द का अपने फायदे के लिए हिंदी तर्जुमा कर दिया। उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान निर्माण में महात्मा गांधी की मौन स्वीकृति थी और इसीलिए उनके विचार से उन्हें पाकिस्तान का ही राष्ट्रपति कहा जाना चाहिए।
इसके पहले कल ही भोपाल से भाजपा प्रत्याशी सुश्री ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बता दिया था। इस बयान पर भी बवाल मचने पर उन्होंने माफी मांगी थी।