इंग्लैंड: इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब 15 से भी कम दिन बचे हैं। ऐसे में कौन-कौन टीमें चैम्पियन बनने की दावेदार हैं, उन्हें लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हो भी क्यों न, आखिर वर्ल्ड चैम्पियन बनने वाली टीम को सोने-चांदी से बनी 11 किलो वजनी ट्रॉफी के साथ-साथ 40 लाख डॉलर (करीब 28 करोड़ रुपए) की इनामी राशि जो मिलने वाली है।
वर्ल्ड कप की कुल प्राइज मनी एक करोड़ डॉलर (करीब 70 करोड़ रुपए) है। यह हाल ही में खत्म हुई इंडियन प्रीमियर लीग की कुल प्राइज मनी से करीब 15 करोड़ रुपए ज्यादा है। आईपीएल की कुल प्राइज मनी 55 करोड़ रुपए है। उसकी विजेता मुंबई इंडियंस को पुरस्कार के तौर पर 20 करोड़ रुपए की धनराशि मिली।
किसको | कितनी पुरस्कार राशि |
वर्ल्ड चैम्पियन | 40 लाख डॉलर (28 करोड़ रुपए) |
रनर अप | 20 लाख डॉलर (14 करोड़ रुपए) |
सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीमों को | 8-8 लाख डॉलर (5.6 करोड़ रुपए) |
लीग चरण में मैच जीतने वाली हर टीम को | 40-40 हजार डॉलर (28 लाख रुपए) |
नॉकआउट में पहुंचने वाली हर टीम को | 1-1 लाख डॉलर (70 लाख रुपए) |
कुल पुरस्कार राशि | एक करोड़ डॉलर (70 करोड़ रुपए) |
* लीग चरण में कुल 45 मुकाबले खेले जाएंगे। नॉकआउट में 6 टीमें पहुंचेंगी।