- देश

मुंबई के जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन पर 8 महीने की बेटी को लेकर ट्रेन के आगे कूदी महिला की माैत

मुंबई : जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन पर एक महिला अपनी 8 महीने की बेटी के साथ लोकल ट्रेन के आगे कूद गई। इसमें महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी मासूम बच्ची सकुशल बच गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। महिला की पहचान गायत्री जायसवाल के रूप में हुई है। वह जोगेश्वरी (पश्चिम) में पति सुशील और बेटी नियाती के साथ रहती थी। घटना 19 मई को जोगेश्वरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर हुई है। लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है।

इंस्पेक्टर संजय पाटिल ने बताया यह घटना रात 2 बजे के आसपास हुई है। बच्ची को मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे सिर्फ हल्की-सी खरोंच आई है। वह बार-बार अपनी मां को ढूंढ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *