परिवहन मंत्री श्री गोविंद राजपूत ने भारत के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय पण्डित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि पंडित नेहरू ने स्वतंत्रता मिलने के बाद भारत की गरिमा को नई ऊँचाईयाँ दी थीं। उन्होंने स्वतंत्र विदेश नीति से तीसरी दुनिया के देशों को एकजुट कर दिया था। श्री राजपूत ने कहा कि भारत की अनेकता में एकता की पहचान को पण्डित नेहरू ने नये आयाम प्रदान किये और विश्व समुदाय में प्रतिष्ठा बढ़ाई।
पंडित नेहरू का योगदान हमेशा याद रहेगा
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भारत के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय पण्डित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि पंडित नेहरू ने भारत में औद्योगीकरण की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने कारखानों को आधुनिक मंदिर कहा था। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्रों के भेल जैसे बड़े कारखानों की शुरूआत पं. नेहरू ने की थी। श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि पण्डित नेहरू के योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।