- देश

जगनमोहन रेड्डी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

विजयवाड़ा: वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगनमोहन रेड्डी ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनको राज्यपाल नरसिम्हा राव ने शपथ दिलाई। तेलंगाना के अलग होने के बाद जगनमोहन आंध्र के दूसरे मुख्यमंत्री हैं।  रेड्डी ने अकेले ही शपथ ली है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनके मंत्री परिषद का गठन 7 जून को हो सकता है। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू उनके शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। द्रमुक पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव समारोह में मौजूद रहे।

जगनमोहन ने शपथ के बाद कहा- ‘‘दोनों तेलुगु राज्य (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) विकास चाहते हैं। दोनों के बीच रिश्ते बहुत अच्छे हैं।’’ वहीं, चंद्रशेखर राव ने कहा, ‘‘वे एक युवा नेता हैं। उन पर बड़ी जिम्मेदारी है। सिर्फ अच्छे रिश्तों और वार्ता से ही दो तेलुगु राज्यों का विकास संभव है। जगन लगातार 3-4 बार मुख्यमंत्री बन सकते हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *