- देश

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और डायलॉग राइटर कादर खान का निधन

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और डायलॉग राइटर कादर खान अब हमारे बीच नहीं रहे। 81 साल की उम्र में सोमवार शाम को कनाडा में उनका निधन हो गया। कादर खान के जाने से उनके फैंस और फैमिली काफी दुखी हैं। कादर खान के साथ काम कर चुके एक्टर भी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी कादर खान को आखिरी श्रद्धांजलि दी है। बिग बी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर दुख जताया है|

 

जब कादर खान को खलनायक के रूप में सफलता नहीं मिली तो उन्होंने कॉमेडियन के रूप में काम करना शुरू कर दिया। शशि कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री बहुत पसंद की गई। दोनों अभिनेताओं ने लगभग 100 फिल्मों में एक साथ काम किया है। कादर खान ने कई फिल्मों में डायलॉग राइटर के तौर पर भी काम किया है। कादर खान ने अपने सिने करियर में लगभग 300 फिल्मों में काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *