- स्थानीय

मुख्यमंत्री नाथ ने शहर काजी के निवास पहुँच दी ईद की मुबारकबाद

मुख्यमंत्री कमल नाथ ईद के मौके पर आज शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों के निवास पर पहुँचे और उन्हें मुबारकबाद दी। श्री नाथ ने शहर काजी श्री मुश्ताक अली नदवी के निवास पहुँचकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।

मुख्यमंत्री नाथ अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री आरिफ अकील के लक्ष्मी टॉकीज स्थित निवास पर पहुँचे और उनके परिवारजनों को ईद की शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री ने विधायक श्री आरिफ मसूद और मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता सैयद सऊद हसन के निवास पर पहुँचकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जनसम्‍पर्क एवं विधि-विधायी कार्य मंत्री पी.सी. शर्मा और भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गोविंद सिंह भी साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *